मैं अपने बच्चे को गर्भ में गोरा कैसे बना सकती हूं?HealthPlanet

Posted on Sat 4th Feb 2023 : 10:51

​हरी पत्तेदार सब्जियां

ब्रोकली या अन्य हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक आदि में कई पोषक तत्व होते हैं, जो कि गर्भवती महिला के लिए आवश्यक होते हैं। इनमें शामिल हैं, फाइबर, विटामिन ए, विटामिन के, कैल्शियम, फोलेट और पोटेशियम। यह भ्रूण के लिए लाभकारी है। इसके साथ ही बच्चे का रंग भी इससे प्रभावित होता है।

गर्भावस्था में हर महिला संतरा बड़े ही चाव से खाती है। इसका खट्टा-मीठा स्वाद हर गर्भवती महिला को बहुत लुभाता है। माना जाता है कि गर्भावथा में इसका सेवन करने से नए जन्मे शिशु का रंग गोरा होता है।

वैसे संतरे में मौजूद कई गुण हैं, जो गर्भवती महिला को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाते हैं। इसमें विटामिन सी, फोलेट और फाइबर होता है। इसके नियमित सेवन से गर्भवती महिला को कब्ज की शिकायत नहीं होती। इसके साथ संतरे में 90 फीसदी पानी होता है, जो कि शरीर में पानी की कमी की पूर्ति करने में मदद करता है।

अंडा
जो गर्भवती महिलाएं नियमित अपनी डाइट में अंडा शामिल करती हैं, उन्हें विटामिन ए, विटामिन डी, जिंक और अन्य जरूरी तत्व जैसे पोटैशियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, आयरन, सोडियम और प्रोटीन मिलता है। ये सभी तत्व गर्भवती महिलाओं और उनके होने वाले शिशु के लिए बहुत जरूरी है। अंडे का सेवन बच्चे का रंग में निखार लाने में महती भूमिका निभाता है।
इसके अलावा दलिया भी फायदेमंद होता है। यह एक तरह का सुपर फूड है। इसे तरह-तरह से खाया जा सकता है। इसके सेवन से आपके होने वाले शिशु के रंग पर गहरा असर पड़ेगा। वह गोरा-चिट्टा होगा। जहां तक इसमें मौजूद गुणों की बात है, तो एक चौथाई कप में 4 ग्राम फाइबर, 73 मिलीग्राम पोटैशियम, 27 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 150 कैलोरी और रोजाना की जरूरत का 10 फीसदी आयरन मौजूद होता है।

​बादाम

माना जाता है कि बादाम खाने से बच्चा हृष्ट-पुष्ट होता है और इससे उनका रंग भी खिलता है। इसलिए गर्भवती महिलाओं को दूध में बादाम डालकर खाने की सलाह दी जाती है।

यह हड्डियों के लिए भी मजबूत है। बादाम में विटामिन ई भरपूर मात्रा में होता है, जो कि शिशुओं के बालों को खूबसूरत बनाता है। रात के समय बादाम को भिगोकर रखें। अगली सुबह इस बादाम को छीलकर दूध के साथ लें। ज्यादा लाभ पहुंचेगा।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info